कांग्रेस ने भाजपा की तर्ज पर सतना संसदीय क्षेत्र और विधानसभा सीटों में 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष व विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की योजना बना रहे हैं।
कांग्रेस के नवनियुक्त ग्रामीण जिलाध्यक्ष व विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वे हर कार्यकर्ता के दरवाजे पर जाएंगे। उन्होंने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।














